फूल बंगला से सजेगा चित्रगुप्त मंदिर, लगेंगे छप्पन भोग 28 अप्रैल को
Apr 27 2026
ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव 2026 के समापन दिवस पर मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा एवं भगवान चित्रगुप्त को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा।
भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव वैशाख शुक्ल सप्तमी 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिन भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव सुंदर कांड पाठ हवन पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, दूसरे दिन एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन आमजन को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए किया गया, तीसरे दिन एक भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन भी हुआ और चौथे दिन एक विशाल और शानदार चित्रांश कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव के समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या, मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान, एवं कायस्थ रत्न अलंकरण समारोह होगा, जो कि 28 अप्रैल मंगलवार शाम को 6 बजे से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जायेगा। इसके पश्चात् भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महाआरती की जावेगी और उसी के साथ प्रसादी के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ भगवान चित्रगुप्त प्रकट महोत्सव समिति के संयोजक श्याम श्रीवास्तव एवं आकाश श्रीवास्तव ने सभी कायस्थ बंधुओ से निवेदन किया है कि वह 28 अप्रैल को शाम 6 बजे तक चित्रगुप्त धाम कायस्थ छात्रावास दौलतगंज पर आए और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं प्रसादी ग्रहण करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









