जीएमए का फार्मूला अवश्य ट्यूरिज्म के क्षेत्र मे क्रांति लाएगा:टी प्रतीक राव
Apr 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य ग्वालियर $को ट्यूरिज्म के क्षेत्र मे आगे लाकर अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्ट $को ग्वालियर लेकर आना है इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि जीएमए ने जो मुद्दा जिस तरह आगे बढ़ाया है यदि इस पर मिलकर काम किया गया तो ग्वालियर मप्र का बड़ा ट्यूरिस्ट प्लेस बन सकता है क्योंकि ग्वालियर का जो हेरिटेज है उतना हेरिटेज भारत वर्ष के बहुत कम शहरों मे आगरा का एक ताजमहल ने दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा है जबकि यहां संगीत घराने भी है संगीत के स्मार्ट कहे जाने वाले तानसेन की यह जन्मस्थली है उन्होंने कहा की जीएमए इसे पहचानने मे सफल रहा है इसलिए हेरिटेज प्लेस बेहतर कनेटिविटी और स्वच्छता का फार्मूला बनाया है जिसके भविष्य मे सार्थक परिणाम आएंगे ऐसी आशा कर सकता हजन उन्होंने कहा की नगर निगम भी इसमें अपना योगदान देने के लिए उत्सुक है क्योंकि स्वच्छता से हमारे शहर के बारे मे सकारात्मक सोच बनती है क्योंकि उन स्थलों पर पर्यटक जायेगा और वह स्वच्छ होंगी तो वहीं छवि हमारे शहर की लेकर जायेगा इसलिए हम सभी $को स्वच्छता के अंदर अपना अपना योगदान देना होगा नगर निगम की जो जिम्मेदारी है हम उसे बखूबी से पूरा कर रहे हैं लगभग 500 से 600 टन कचरा प्रतिदिन निकलता है और यदि लोग सीधे गाड़ी में कचरा डालने लगे तो यह कचरा एक बार में उठाया जा सकता है बहुत जल्दी ही ग्वालियर के अंदर 1200 टन प्रतिदिन कचरा रीसायकल करने का प्लांट एक कंपनी लगाने जा रही है जिसमें करीब 600 टन कचरा प्रतिदिन जो निकलता है वह रीसायकल किया जाएगा और 600 टन कचरा जो कचरे के पहाड़ लगे हुए हैं वहां से लेकर कचरे के पहाड़ों को खत्म किया जाएगा उन्होंने कहा कि हम गोबर एकत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारे यहां का सीवेज सिस्टम ध्वस्त ना हो यदि लोग हमें सूचित करे तो हम अलग से सीधे गोबर उठाकर गैस प्लांट तक पहुंचा सकते है। उन्होंने कहा की जीएमए का यह फार्मूला निश्चित ही ग्वालियर के अंदर बदलाव लेकर आएगी नगर निगम भी इस तरह के कार्यक्रम में पूरा सहयोग देने को तत्पर है।
विशिष्ट अतिथि ग्वालियर एयरपोर्ट के डायरेक्टर इंजीनियर लोकेश कुमार यादव ने कहा की ग्वालियर का एयरपोर्ट भारत के सुंदर एयरपोर्ट में शामिल है मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है हम लगातार इसमें सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं चाहे वह किड्स जोन बनाने का बात हो अथवा चार्जिंग पॉइंट जैसी छोटी समस्या का निराकरण हो हम यहां की हस्तशिल्प कला को भी आगे बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट पर स्थान उपलब्ध करा रहे हैं जिसके अंदर कालीन या उससे संबंधित प्रोडक्ट रखे जा रहे हैं जो लोगों को लुभा भी रहे हैं उन्होंने कहा कि ग्वालियर में शीघ्र उन्होंने कहा कि जीएमए द्वारा जो मांग की गई है कि ग्वालियर के अंदर कार्गो सेवा शुरू हो तो ग्वालियर में शीघ्र कार्गो सेवा प्रारंभ होगी इसके लिए हमने प्रयास तेज किये है कोलकाता और पुणे के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो यह प्रयास भी किये जा रहे हैं जीएमए भी इस दिशा मे लगातार कार्य कर रहा है और अब जो फार्मूला बनाकर कार्य प्रारम्भ करने की बात कही जा रही है वह मिल का पत्थर साबित होंगी यादव ने आश्वासत करते हुए कहा की जी एम के प्रयासों मे बेहतर सहयोग हमारी ओर से जो होगा हम देने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर वायु सुक्ता की फाउंडर ओदिती द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार ने हमें इसी काम के लिए नियुक्त किया है हम यहां के जो जल स्त्रोत है उनको उन्नाणीकरण कर कर टूरिस्ट प्लेस बनाकर और जितने टूरिस्ट प्लेस है उनको जनता के सामने लाने के काम करने में अपना योगदान देने को तैयार है जी एम ए जैसे संगठन जब इस क्षेत्र में आगे आते हैं तब निश्चित रूप से वह परिवर्तन लेकर आते हैं और हमें विश्वास है कि जीएमए और हम ग्वालियर शहर के प्रति व्यक्ति का इसमें सहयोग लेकर सम्रद्द ग्वालियर बनाने में सफल होंगे।
कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद स्वागत उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जीएमए सदैव मैनेजमेंट का उपयोग कर कर ग्वालियर के विकास को आगे बढ़ाने में कैसे अपना योगदान दे सकता है इस पर कार्य कर रहा है परिणाम स्वरुप हमारे दो स्टूडेंट चैप्टर दो कॉलेज मे हम लॉन्च कर चुके हैं जिससे हम जेन जी तक पहुंच चुके हैं और जेन जी के माध्यम से स्वच्छता के अंदर ग्वालियर को अपग्रेड करने में रोल मॉडल के रूप में उनकी सहायता लेंगे और ग्वालियर के हेरिटेज प्लेस को जन-जन तक पहुंचाने टूरिस्ट गाइड जारी करने एवं बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ग्वालियर स्वच्छता में नंबर वन बने इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और सभी के सहयोग से इस मिशन को पूरा कर कर ग्वालियर की इकोनॉमी को रिवाइव करने का कार्य भी जीएमए करेगा इसलिए हेरिटेज प्लेस बेहतर कनेटिविटी और स्वच्छता का फार्मूला बनाया है जिस पर निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जीएमए का परिचय एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर मनोज पटवर्धन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सयुंक्त सचिव इंजीनियर मोहित वर्मा ने एवं आभार सचिव श्याम अग्रवाल ने दिया।
इस अवसर पर संस्था के खालिद कुरैशी, अशोक शर्मा, कमल गोयल डॉ राजीव द्विवेदी, आरडी सिंघल, संदीप सिंह, विनीत त्रिपाठी, जयदीप सिंह, आशीष अग्रवाल, अनुपम तिवारी, दीपक बाजपेयी, राहुल शर्मा, मनोज बंसल, संतोष गर्ग, संदीप गाबरा, विपिन खेतान आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









