ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन माला पूजन के साथ संपन्न
Apr 27 2026
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन माला पूजन के साथ धूमधाम से हुआ संपन्न। दिल्ली जयपुर समेत दर्जन भर जिलों के सेवादारों के साथ हजारों घर ऋषि प्रसाद पहुंचाने का लिया संकल्प। संत आशाराम आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में शिवपुरी लिंक रोड आश्रम प्रांगण में ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन और माला पूजन कार्यक्रम में ऋषि प्रसाद सेवा प्रभारी अर्जुन भाइ, विशाल भाई, कमल भाई के मार्गदर्शन में आगरा, इटावा, भिंड, मुरैना, जोरा, कैलारस, डबरा, आंतरी इत्यादि जगह से हजारों साधक भक्तों का महासंगम हुआ। सभी ने एकजुट होकर हजारों हाथ उठाकर संकल्प लिया कि ग्वालियर भर में हरेक परिवार में ऋषि प्रसाद ग्रंथ पहुंचा ही चैन लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ आशा रामायण पाठ और विजय महाराज के सत्संग के साथ हुआ। साथ ही अमृत वाणी का रसपान सभी भक्तों ने किया। सभी ने पूर्णाहुति पर सामूहिक मंगल आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी साधक भक्तों ने समापन पर भोजन प्रसादी ग्रहण की।
शहर भर से आश्रम पहुंचने के लिए डीडी नगर, मुरार, हजीरा, बाड़ा, आनंद नगर से बसों की व्यवस्था भी की गई थी। ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन और माला पूजन कार्यक्रम में श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, बाल संस्कार मंडल के पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









