चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव में हुआ चित्रांश कवि सम्मेलन

Apr 27 2026

ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव के चौथे दिन चित्रांश कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें समाज के प्रबुद्ध कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाई।
भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव में कवि सम्मेलन को लेकर हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि कवि सम्मेलन में शहर के चित्रांश कवियों ने अलग अलग रचनाएं पढ़ी। हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी ने कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की, जिसमें मुख्य अतिथि अतुल अजनबी, विशिष्ट अतिथि विजय कलीम, नयन किशोर श्रीवास्तव (काव्य धारा मंच) अरुण कुलश्रेष्ठ, संयोजक श्याम श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अमित सक्सैना, सुरेंद्र खरे, शशिकांत भटनागर, हर्ष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव एवं मंच संचालन कवि जगमोहन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम उपरांत कवियों का स्वागत सम्मान पट्टिका मोतीमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर किया। 
कवि सम्मेलन में नयनकिशोर श्रीवास्तव, अतुल अजनबी, आरती अक्षत श्रीवास्तव, जगमोहन श्रीवास्तव, विजय कलीम, रवि कांत श्रीवास्तव दबंग, डॉ. विजय श्रीवास्तव करुण, डॉ विशाल सक्सेना, माला श्रीवास्तव अज्ञात, डा संकल्प श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, अनिल राही, सुयश श्रीवास्तव आदि कवियो ने काव्य पाठ कविताएं पढ़ी।