33वें स्थापना दिवस पर बच्चों को बैग कॉपी, किताब, ड्राइंग बुक, कलर भेंट किए
Apr 27 2026
ग्वालियर। लघु उद्योग भारती बिरला नगर ईकाई ने 33वें स्थापना दिवस पर सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत महाराज बाड़े पर भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा प्रतिदिन सुबह ठीक 8:30 पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान जो 8 बर्षो से निरंतर चल रहा है।
राष्ट्रगान के बाद मुख्य आतिथि लघु उद्योग भारती मप्र सचिव पुरुषोत्तम कौशिक, कार्यकर्म संयोजक कोषाध्यक्ष राजकुमार पिंकी राय ने उपस्थित बच्चों को बैग कॉपी, किताब, ड्राइंग बुक, कलर भेंट किए। संचालन लघु उद्योग भारती बिरला नगर ईकाई अध्यक्ष संजय धवन ने किया। सभी का आभार राजकुमार राय ने किया।
मुख्य आतिथि ने लघु उद्योग भारती के उद्देश्य संगठन के बारे मे बताया ओर सभी को स्थापन दिवस की बधाई व शुभ कामनाएँ दी। इस अवसर पर पंकज शर्मा, महेश धीमान पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, कमल रजक, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, बालेश्वर सिंह परमार, रामबाबू पाल, पूजा अरोरा, रोनक रजक, चिराग हीरालाल जैन आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









