समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है परिचय सम्मेलन: ऐरन

Apr 26 2026

ग्वालियर। अग्रवाल समाज के बन्धुओं को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए लगातार अनेकों वर्षों से पूरे भारत में कार्य कर रही परिचय सम्मेलन संस्था का 137वां आयोजन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर में होने जा रहा है। इसी सन्दर्भ में कार्यालय पर आयोजित बैठक में राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है यहां समाज के सभी वर्ग अपने बच्चों का रिश्ता करते हैं यह सभी को जोड़ने का माध्यम है।
परिचय के लिए निशुल्क बायोडाटा का पंजीयन अनेकों बन्धुओं ने अपने बच्चों के रिश्ते के लिए कराया, जिनमें कुमारी मीनू मित्तल, मिल्की गोयल,पूजा अग्रवाल,राधिका गुप्ता,शिवानी बंसल सलोनी अग्रवाल नेहा गर्ग आरती गुप्ता दीपिका अग्रवाल पल्लवी गोयल, सूरभि अग्रवाल युवतियों का पंजीयन किया गया। साथ ही प्रमोद अग्रवाल, अभीषेक गुप्ता, अंकित गोयल, अमित सिंघल शिवम अग्रवाल हर्षित गुप्ता विपीन अग्रवाल युवकों का पंजीयन हुआ, परिचय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा रिश्ते हो सके।
बैठक में रजत सिंगल, जीएस अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती मीरा अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, साधना गोयल, लेखा गर्ग, निर्मला अग्रवाल, रजनी सिंगल, वर्षा अग्रवाल, आभा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, डोली कोठारी, अनिता गोयल, ऊषा गुप्ता आदि  उपस्थित रहे।