स्त्री शक्ति मंच ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

Apr 26 2026

ग्वालियर। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्त्री शक्ति मंच द्वारा एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष ऋतु लाक्षाकार के नेतृत्व में टीम ने आमजन के स्वास्थ्य और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित कीं। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईपीपी प्रीति सोनी, अध्यक्ष ऋतु लाक्षाकार, सचिव अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष गीता लाक्षाकार, उपाध्यक्ष संगीता पांडे, उपाध्यक्ष मोनिका सोनी, ग्रीटिंग चेयरपर्सन रिंकी लक्षकार, स्वेच्छा भदोरिया, रजनी सोनी, पूजा आहूजा एवं अवी अरोड़ा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आमजन को ग्लूकोज़ के डिब्बों का वितरण किया गया, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। साथ ही महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को 'गुड टच और बैड टचÓ के बारे में समझाकर उनकी सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।
मंच की संस्थापक हनी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
मंच की अध्यक्ष ऋतु लाक्षाकार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि एक बेहतर और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।