बजरंग भक्त मंडल ने 800 किलो चारे की गौसेवा, 28 को होगा भोजन वितरण
Apr 26 2026
ग्वालियर। 'नर सेवा ही नारायण सेवा हैÓ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्वालियर का अग्रणी सेवा संगठन 'बजरंग भक्त मंडलÓ निरंतर मानवता और जीव सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। पिछले साढ़े छह वर्षों से जारी सेवा की इसी अटूट श्रृंखला में इस सप्ताह मंडल द्वारा भव्य गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौवंश की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए इस रविवार गौमाता को लगभग 800 किलो हरी कुटी (हरा चारा) का भोग लगाया गया। इस पुनीत कार्य में डॉ. प्रशांत उपाध्याय, श्रीमती अग्रवाल, गोपाल सोनी, अभिषेक सिसोदिया, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, राकेश बंसल और संतोष के मित्र का विशेष आर्थिक व शारीरिक सहयोग रहा।
1000 बिस्तर अस्पताल पर परसों होगा भोजन वितरण
मंडल की आगामी सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए सचिव राकेश मंगल ने बताया कि मंडल के उपाध्यक्ष अमन गर्ग के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 28 अप्रैल को निशुल्क भोजन वितरण (भंडारा) आयोजित किया जाएगा। यह सेवा कार्य जेएएच परिसर स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल पर प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को शुद्ध व सात्विक भोजन वितरित किया जाएगा।
गौसेवा के दौरान अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल सहित प्रमुख सदस्य दीपक सिंघल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, हरीश अग्रवाल और राकेश बंसल,यामिनी गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इस सेवा यात्रा में जुड़ने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









