ग्वालियर में 17 परीक्षा केंद्रों पर एमपीपीएससी की परीक्षा देने 6036 पहुंचे
Apr 26 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक रहा। प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में कुल 365 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त सदस्य केके शर्मा और विधि अधिकारी अनीता शुक्ला को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
ग्वालियर में करीब 17 परीक्षा केंद्रों पर 6036 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस व्यवस्था में पहले फिजिकल चेकिंग, फिर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और आखिरी में हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। हर परीक्षार्थी को इस प्रक्रिया में 5 से 7 मिनट का समय लग रहा है, इसी कारण रिपोर्टिंग टाइम 90 मिनट पहले रखा गया था। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।
परीक्षा सेंटर्स में पुलिस बल भी तैनात
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों से अंगूठी, चैन, जूते, बेल्ट समेत अन्य धातु के सामान उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया। कई जगहों पर जूते-मोजे तक बाहर रखवाए गए। पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष स्टाफ और महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला स्टाफ द्वारा की गई। परीक्षार्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









