श्री चित्रगुप्ताय नम: के उदघोषो के साथ शुरू हुई भव्य शोभा यात्रा, कई जगह हुआ स्वागत

Apr 25 2026

ग्वालियर। चित्रगुप्त धाम कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव के तीसरे दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कायस्थ समाज के बंधुओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में अन्य समाज के प्रबुद्ध लोगों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी सहभागिता दिखाई। 
भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा की जानकारी देते हुए हकीमदेवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी एवं सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ और कार्यक्रम संयोजक श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव पर शनिवार को कायस्थ समाज के बंधुओं द्वारा एक विराट शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कायस्थ समाज के भाइयों- बहिनों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। शोभा यात्रा शाम 6 बजे भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज से प्रारंभ होकर महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर से होते हुए दौलतगंज चित्रगुप्त धाम पर पहुंची। 
यात्रा के आरम्भ में भगवान चित्रगुप्त के विग्रह के चल स्वरूप का विधि विधान से पूजन कर भगवान को रथ पर विराजमान कर भक्तों का हुजूम पूरे रास्ते नाचते गाते यात्रा के साथ चला। शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण अन्य समाज के बंधुओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता दिखाई और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए। शोभा यात्रा का जगह जगह कायस्थ समाज के बंधुओं के सिवा अन्य सामाजिक बंधुओं ने भी स्वागत किया। भगवान का पूजन पंडित राजेश्वर राव और पंडित दिव्यांश भार्गव ने किया। 
शोभायात्रा में आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे,अमित श्रीवास्तव अमित सक्सैना, शशिकांत भटनागर, अशोक निगम, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, संजीव कुलश्रेष्ठ, राकेश सक्सैना, हर्ष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, आशीष श्रीवास्तव, पिंटू पार्क, नूतन श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, महेश सक्सैना, देव शरण श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
ठंडा पानी व शरबत पीकर यात्रा में शामिल लोग हुए आनंदित
भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा का 10 से 12 जगह हुए स्वागत में कहीं ठंडे पानी की बोतलें तो कहीं ठंडे शरबत ने लोगों को आनंदित किया। इसी स्वागत क्रम में जगह जगह चल समारोह पर हुई फूलों की बारिश। 
महिलाओं की प्रतियोगिताओं में समाज की बहिनों ने भाग लिया
भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव में तीसरे दिन महिलाओं की प्रतियोगिताओं में समाज की बहिनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण पारंपरिक परिधान, एक मिनट प्रतियोगिता, चेयर रेस और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्पर्धा रही। व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने बाली बहिनों को अपने अपने घर से बेसन के व्यंजन बनाकर लाने थे। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और खेलों का आनंद लिया। महिला प्रतियोगिता का संचालन वर्षा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर तृप्ति भटनागर, मिली सक्सैना, वंदना श्रीवास्तव, सुनीता अस्ठाना, राजेश्वरी अस्ठाना, शालिनी कम्ठान, अनीता सक्सेना, शिखा सक्सेना, पूजा अस्ठाना, किरण खरे, आभा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, अनीता सक्सैना, राजेश्वरी अष्ठाना सहित अन्य चित्रांश महिलाओं ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
इसी क्रम में आज 26 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से बच्चों की प्रतियोगिताएं भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर में संपन्न होगी एवं शाम को 6 बजे चित्रांश कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।