बच्चों ने योद्धस्थल वॉर म्यूजियम का दौरा किया
Apr 25 2026
ग्वालियर। शुक्ति एनजीओ द्वारा बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को योद्धस्थल वॉर म्यूजियम ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करना तथा भारतीय सेना के साहस और बलिदान के बारे में जागरूक करना था।
इस भ्रमण के दौरान मेजर अमेय फूटने तथा जेसीओ राठौर ने अपने मूल्यवान समय में से समय निकालकर बच्चों को जो महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे यह शैक्षणिक भ्रमण और अधिक ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक बन गया। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से बच्चों को भारतीय सेना के जीवन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में प्रत्यक्ष रूप से सीखने का अवसर मिला । बच्चों को भारतीय सेना में शामिल होने की प्रेरणा भी मिली और कई बच्चों ने भविष्य में देश सेवा का संकल्प व्यक्त किया।
म्यूजियम में बच्चों ने कारगिल और सियाचिन सहित विभिन्न ऐतिहासिक युद्धों में प्रयुक्त विमानन और ऑटोमोबाइल मशीनरी के भव्य प्रदर्शन को देखा। इसके साथ ही आर्टिलरी गन और अन्य सैन्य उपकरणों को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित और प्रभावित हुए। इस अद्भुत प्रदर्शन ने बच्चों को भारतीय सशस्त्र बलों की शक्ति, तकनीक और वीरता के बारे में गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजर आदित्य दुबे, अभिलाष दुबे, श्रीमती कीर्ति सुमन त्रिवेदी तथा रेखा दुबे का विशेष सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









