भाविप शाखा समर्पण ने दो कन्याओं की शादी में गृहस्ती का सामान भेंट किया

Apr 25 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा सेवा सहायता प्रकल्प के अंतर्गत निर्धन परिवार व जिन कन्या के माता पिता नही होते ऐसे परिवार की कन्याओं के विवाह मे बर्ष भर सहयोग का पुनीत कार्य कर रही है। उसी प्रकल्प के अन्तर्गत कु. पुजा बाथम नदी पार टाल मुरार जिसके माता पिता नहीं है, और दुसरी कन्या कु. कृषि अंबेडकर नगर मुरार के विवाह में गृहस्ती का सामान जैसे कि दीवान, गदा चादर तकिए, ड्रेसिंग टेबल, चार कुर्सी टेबल सैट, तूफान फेन, डिनर सेट, कप बाउल सैट, प्रेस, 6 पानी बोतल फ्रीज के लिए,1 ठंडे पानी बोतल, 2 साड़ी, पेंट शर्ट, कंबल दोनो कन्याओं को प्रान्तीय संयोजक विम्मी सचदेवा, सरल विवाह संयोजक गुलाब सिंह प्रजापति, अध्यक्ष संजय धवन, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, महिला सहभागिता सेवा श्रीमति मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, मधु धीमान ने भेंट किया।
इस मौके पर सहयोगी संरक्षक अरविंद दुदावत, कैलाश चन्दअग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार राय, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय खण्डेलवाल, श्याम मांडिल, जितेश बंसल, अजय अरोरा, नरेन्द्र शिवहरे, संजय कथुरिया, माया शाक्य आसपास के गणमान्य परिवार कॉलोनी निवासी उपस्थित थे। सभी ने कन्याओं के विवाह मे सहयोग के लिए तहेदिल से शाखा-समर्पण की तारिक की शाखा समर्पण सभी सम्माननीय सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।