राजस्थान की गर्म हवाओं से सुबह से ही बढ़ा पारा

Apr 25 2026

ग्वालियर। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय हालात ऐसे है कि सडक़ों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे है। 
शनिवार सुबह 8:30 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर 2:30 बजे तक यह बढक़र 42 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान से आ रही शुष्क और गर्म हवाएं इस तेज गर्मी की मुख्य वजह हैं।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गर्मी और बढऩे की चेतावनी दी है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।