हर्षोल्लास और धूमधाम से मनी चित्रगुप्त जयंती

Apr 25 2026

ग्वालियर। आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं ने शिरकत की। कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया, सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले एवं ब्रह्मा के दिव्य अंश भगवान चित्रगुप्त का जन्मदिवस महा पंचायत द्वारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिसमें चित्रगुप्त की सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर महापंचायत के राकेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, नवल भटनागर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जवाहर लाल श्रीवास्तव, बृजेश सक्सेना, प्रताप श्रीवास्तव, आरआई दिनेश श्रीवास्तव, डीपी निगम, एस्ट्रोलॉजर रवि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, सतीष श्रीवास्तव, रमा सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, डॉक्टर सुमन श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, स्मिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बन्धुओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया।