कटोरा ताल को प्रतिदिन निशुल्क सायं 5 बजे तक खोलें: हिमस
Apr 25 2026
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा है कि भीषण गर्मी में भी वीर सावरकर सरोवर (कटोरा ताल) जैसा स्थल स्मार्ट सिटी नगर निगम द्वारा नहीं खोला जाता जबकि शर्तों के तहत सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निशुल्क आम नागरिकों के दर्शनार्थ सरोवर खुला रखने की कांटेक्ट कंपनी से हुआ था, और शाम को 6 बजे से म्यूजिक फाउंडेशन का किराए के रूप में लेने हेतु टिकट लगाया गया था। लेकिन ठेकेदार की मनमानी और प्रशासन की हठधर्मी से सुबह से शाम तक मुख्य द्वार को बंद रखकर लोगों को गर्मी में मारा जा रहा है। गरीब, आदमी आम सैर करने के लिए कटोरा ताल के सामने बने सिंधिया की छतरी पर बिना पैसा दिए अंदर नहीं जा सकता। वीर सावरकर सरोवर पर अंदर नहीं जा सकता आम गरीब आदमी क्या करें। जिला प्रशासन को शर्म आनी चाहिए और इस पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। उक्त विंदुओं पर हिंदू महासभा की जिला इकाई की बैठक 28 अप्रैल को अप्रैल को सायं काल 7 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आयोजित की गई है जिसमें आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
साथ ही 19 मई को अमर शहीद नाथूराम गोडसे की जयंती एवं 28 को स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। हिंदू महासभा की महिला प्रादेशिक नेता श्रीमती जयंवती रामदास माहौर के देवलोकगमन एवं प्रखर हिन्दू वादी समाजसेवी श्रद्धेय विजय गुप्ता को श्रद्धांजलि में अर्पित की जाएंगी। हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, मुन्ना लाल शर्मा, प्रमोद शर्मा,रामकिशन राठौर, देवेन्द्र कुमार पाठक, अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित, हेमराज जाटव, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, रामबाबू शर्मा, ने सभी से भाग लेने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









