10वीं ओपन यूथ सोॅफ्टबेसबॉल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम रवाना

Apr 25 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र बाथम ने बताया महाराष्ट्र एमेच्योर सॉफ्टबेसबॉल संगठन भारत के तत्वाधान में 24 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली दसवीं यूथ नेशनल सॉफ्ट बेसबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कर रहा है। इसमें मध्य प्रदेश की टीम के रूप में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के शिव छत्रपति विद्या निकेतन पनवन (महाराष्ट्र) में आयोजित होने जा रही 10वीं ओपन नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने झेलम एक्सप्रेस से टीम हुई रवाना। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।
 टीम की कप्तानी मनेद्र कंसाना, उप कप्तानी आदर्श करन के हाथ में सौंपी गई हैं। टीम में शामिल खिलाड़ी हैं दिव्यांश दलवी, आयुष, कार्तिक, देवाशीष, कृष्णा, हर्षित,आर्यन, अंशु, मुनेंद्र, प्रशान्त और देवान्श हैं। टीम की कोच आरती रजक, मुस्कान श्रीवास्तव हैं, जिनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं।
इस अवसर पर खेल अधिकारी जोसेफ बॉक्सला जिला क्रीड़ा निरीक्षक आरके सिंह, दिलसाद खान, देवेंद्र बाथम, अतुल शुक्ला, मोती कुशवाह, श्रीमती अर्शी सिद्धिकी, श्रीमती भविना अवाड, श्रीमती अंजलि अवाड, गायत्री, महक, मेहराजुद्दीन कुरैशी, मदन गुप्ता, राम खिलाड़ी, रईस खान, दीपक बाथम ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।