भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव में वृहद चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
Apr 24 2026
ग्वालियर। भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज पर कायस्थ बंधुओं के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का 6 दिवसीय प्रकट उत्सव कार्यक्रम 23 से 28 अप्रैल तक बृहद रूप से संपन्न किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक एक बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिम्स हॉस्पिटल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा संचालित डेंटल वेन, एएसजी आई हॉस्पिटल से डॉक्टर पावस रायजादा, भास्कर पैथोलॉजी लैब राजीव श्रीवास्तव के सहयोग से किया गया। जिसमें भारी संख्या में सभी समाज के बंधुओं ने विभिन्न जांचों के साथ डॉक्टर की सलाह लेकर निशुल्क दवाइयां प्राप्त की।
चिकित्सा शिविर में हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ राजेश सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कोमल जादौन, मेडिसिन डॉक्टर ओपी शुक्ला जनरल सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। इस विशाल कैंप आयोजन में दाँतों की जांच, आंखों की जांच, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, बीपी, ईसीजी की जांच के साथ-साथ दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई। कैंप का उद्घाटन सिम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर नीरज शर्मा ने हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी के साथ मिलकर किया। इस विशाल शिबिर में मरीजों की संख्या कुल 590 रही। भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव समिति द्वारा सभी चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अरुण कुलश्रेष्ठ, श्याम श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, नवीन चौधरी, अमित सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, शशिकांत भटनागर, उदय श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, अखिलेश श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, देवशरण श्रीवास्तव, राहुल गंगवार, मनोज वमा, मुकेश भटनागर, शिखा श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, जेबी श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश बंधु मौजूद रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









