निगमायुक्त के सामने नलों से आया गंदा पानी, सभी सीवरों को खुलवाकर किया चेक
Apr 24 2026
ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा में नलों से आ रहे गंदे पानी की समस्या को जांचने के लिए निगमायुक्त संघ प्रिय ने माधौगंज चौराहे से लेकर लक्कडख़ाना पुल तक निरीक्षण किया। निरीक्षण में लोगों ने अपने घरों से आ रहे गंदा पानी दिखाया। इसके बाद निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी सीवर चैंबरों को खुलवाकर चेक किया। सीवर चैंबर खाली मिले, इसके चलते निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब सीवर चेंबर खाली हैं तो नलों से गंदा पानी कैसे आ रहा है। दक्षिण विधानसभा के माधौगंज, आपागंज, लक्कडख़ाना पुल, फर्शवाली गली, ओटार खाना क्षेत्र में गंदा पानी आने की समस्या को लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय ने नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पार्षद जीतेंद्र मुद्गल के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ने समस्याएं बताईं। उन्होंने कहाकि लंबे समय से क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है, जिसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका। इसके चलते निगमायुक्त ने सभी सीवर चेंबरों को खुलवाकर चेक किया। सीवर चैंबर खाली थे, जिसके चलते नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सहायक यंत्री महेंद्र पानी आने के कारणों का पता करें एवं प्रसाद अग्रवाल को निर्देश दिए कि गंदे समस्या का तत्काल निराकरण करें।
उधर ट्रांसपोर्ट नगर में नाला सफाई का काम ठीक से नहीं होने के कारण
निगमायुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहाकि बारिश के दौरान अगर जलभराव हुआ तो उसके जिम्मेदार तुम लोग होगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश से पहले ट्रांसपोर्ट नगर के सभी नाले साफ होने चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









