मरीजों की सेवा करना पुनीत कार्य: कलेक्टर

Apr 24 2026

ग्वालियर। मरीजों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है और इसमें सबको अपना सहयोग देना चाहिए। सामाजिक संगठनों ने आज जो यह. सेवा की है वह सराहनीय है और सभी को ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। यह बात शुक्रवार सुबह कलेक्टर रुचिका चौहान ने सामाजिक संगठनों द्वारा जेएएच परिसर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कही। अवसर था $कमलाराजा अस्पताल में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए 40 कूलर व एक वाटर कूलर प्रदान करनें का जो शहर के सामाजिक संगठनों और कूलर विक्रेताओं ने दिए हैं। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सामने जेएएच केंपस में आयोजित हुए कार्यक्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव नवल किशोर शुक्ला की उपस्थिति में जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ को सामूहिक रूप से भेंट किए गए। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कमलाराजा अस्पताल में महिला मरीजों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए शहर के कूलर विक्रेताओं ने पहल की। शहर के कूलर विक्रेताओं ने 40 कूलर एकत्रित किए और कलेक्टर की मौजूदगी में जेएएच के डीन डॉ. धाकड़ के सुपुर्द किए। इस मौके पर सामाजिक संगठनों के तनिधियों ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए वह हमेशा तैयार हैं और मौका पडऩे पर अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराने से पीछे नहीं हटेंगे। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अस्पताल में संसाधन जुटाने के लिए वह प्रयासरत है और हमेशा यही कोशिश रहती है कि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं।