सफाई रखेंगे तो बचे रहेंगे बीमारियों से
Apr 23 2026
ग्वालियर। देश में स्वच्छता के साथ साथ अपने मन को स्वच्छ रखना भी जरूरी है। इससे हम अपने घर, विद्यालय और आसपास को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह बात वार्ड 58 की पार्षद अर्पणा पाटिल ने नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।
नगर निगम द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है। जिसके तहत चिडिय़ाघर परिसर फूलबाग में स्वचछता सवांद का आयोजन किया गया। पार्षद अर्पणा पाटिल, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, डीएफओ मुकेश पटेल नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियम्बदा भसीन, आईईसी हेड म्यूज फाउंडेशन इंदौर राहुल, प्रशांत पटैरिया, पर्यावरण प्रेमी वार्ड 58 गरिमा वैश्य सहित बडी संख्या. में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद अपर्णा पाटिल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई स्वच्छता संवाद के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ ग्वालियर एप चलाया जा रहा है जिस पर आप कचरे से संबंधित फोटो डालकर कचरे की गाड़ी को बुला सकते हैं. साथ ही बताया गया कि ग्वालियर की क्षमता के अनुसार कचरा संग्रहण वाहन भी बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई की स्वच्छता में आप सभी का सहयोग एवं सुझाव मिलेगा तभी ग्वालियर का विकास होगा। इसके साथ-साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े, से बने थैलों का उपयोग करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









