165 छात्र-छात्राओ ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया

Apr 23 2026

ग्वालियर विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओ ने शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय (डिजिटल लाइब्रेरी) का भ्रमण किया, पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझा, एवं पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ लिया
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के 165 छात्र-छात्राओ ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस ग्रुप मे स्कूल का अन्य स्टाफ भी शामिल रहा। पुस्तकालय का जीवन मे क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय मे किताबे किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी से जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने पुस्तकालय के भूतल पर स्थित पूर्व जेल को देखा एवं बहुत उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
बच्चों ने पुस्तकालय के किड्स ज़ोन मे बाल पत्रिकाये और पुस्तके पढ़ी, साथ ही एप्पल के टैबलेट चलाये, और पुस्तकालय में 15 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले समर कैम्प के लिए पंजीयन कराये।
भ्रमण के दौरान पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने छात्र-छात्राओ को पुस्तकालय मे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी, इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा, शिवम शर्मा, आकाश पाल एवं पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित थे, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।