कांग्रेस नात्रियों ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन
Apr 23 2026
ग्वालियर। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा और मोदी सरकार का असली चेहरा अब देश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात करने वाली भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की माताओं, बहनों और बेटियों के साथ केवल राजनीतिक छल करने का काम किया है। इसी जनविरोधी रवैये के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला स्तरीय महिला नेत्रियों के नेतृत्व में महानगर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस पार्टी शुरू से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की पक्षधर रही है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिना किसी देरी के लागू किया जाए, ताकि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









