खडीचा में कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
Apr 23 2026
भितरवार। ग्राम खडीचा में प्राचीन शीतला माता मंदिर ग्रामीणों द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ गुरुबार को हुआ। सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। जहां से श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे,पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश के साथ महिला पुरुषों ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में सबसे आगे भागवत जी को सर पर रखे परीक्षित मजबूत सिंह चल रहें थे। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं।
कलश यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। वहीं जगह-जगह लोगो ने भागवताचार्य पं हरिओम पांडे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से धार्मिक वातावरण गुंजायमान हो गया। राधे-राधे के उद्घोष से माहौल भक्ति के रस में डूब गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।भागवताचार्य पं हरिओम पांडे ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया। वहीं भागवताचार्य ने माहात्म्य पर बोलते हुए कहा कि माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता,अस्थायी हो जाता है। धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। पहले दिन की कथा में आसपास गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









