विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Apr 23 2026
ग्वालियर। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव अग्रणी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीडी नगर स्थित वेंकटेश एजुकेशन एकेडमी में बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पृथ्वी संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनके मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना का बीजारोपण करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पृथ्वी के विभिन्न स्वरूपों और उसकी सुंदरता को उकेरा।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में आर्टिस्ट प्रेम प्रजापति एवं आर्टिस्ट शिल्पी गोयल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के द्वारा निकाले गए परिणामों में अग्रज श्रीवास्तव प्रथम स्थान, तान्या सिकरवार द्वितीय स्थान, अंशिका कुलश्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं सहित सभी सहभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी की डायरेक्टर मधुलिका सिंह तोमर, प्रिंसिपल निधि शर्मा एवं शिक्षिकाएं सुनीता ओझा, दिव्या तोमर, नैन्सी अग्रवाल, प्रज्ञा सिकरवार, पूजा शर्मा और श्रुति अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सचिव कंचन राव, इंदु शर्मा, सचिन रावत और देवेश दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









