‘अपनत्व‘ काव्यगोष्ठी में दी बहुरंगी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति

Apr 23 2026

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित सिल्वर एस्टेट में कवि एवं चिकित्सक युगल डॉ. मनोज चोपड़ा साहिल एवं डॉ. भावना चोपड़ा आरोही द्वारा स्थापित अपनत्व लिटरेचर क्लब के तत्वावधान में मासिक ‘अपनत्व काव्यगोष्ठी’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्त्रीरोग चिकित्सक एवं कवयित्री डॉ. भावना चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अर्चना कंसल द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात् परंपरागत धुनों में पगी रचनाओं ने जहाँ भाषा की उत्कृष्टता, वज़न और लयात्मकता का अद्भुत सामंजस्य उपस्थित किया, वहीं उनमें निहित मानवीय संवेदनाओं की गहन अनुभूतियों ने श्रोताओं के हृदय को स्पंदित कर दिया।
शहर के रचनाकारों, रामचरण चिराड़ ‘रुचिर‘, डॉ. अर्चना कंसल, जगदीश गुप्त महामना, सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह, संजय मिजऱ्ा, डॉ. भावना चोपड़ा और डॉ. मनोज चोपड़ा आदि ने अपनी संवेदनशील एवं मौलिक रचनाओं गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज चोपड़ा ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।