मलेरिया कर्मचारियों की जनगणना से ड्यूटी हटाने ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Apr 23 2026

ग्वालियर। आगामी मौसम को नजर अंदाज कर अधिकांश मलेरिया कर्मचारी स्टाफ को जनगणना ड्यूटी में लगाए जाने को लेकर मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों मलेरिया को हटाए जाने की गुहार लेकर कलेक्टर  को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द ही सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने का विशेष आग्रह किया।
ग्वालियर में विगत वर्षों में रिकॉर्ड डेंगू फैलता रहा है जिसकी कार्य योजना बनाकर शहर भर में मलेरिया स्टाफ वार्ड वार कर्तव्य पालन में लगे हुए है। निश्चित रूप से जनगणना ड्यूटी से डेंगू/ मलेरिया प्रभावित होगा जिसको वरिष्ठ अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। इसके अलावा मलेरिया के फील्ड कर्मचारियों को सार्थक एप हाजिरी से मुक्त किया जावे क्योंकि व्यावहारिक रूप से विभिन्न वार्डों में कार्य संपादित करने के कारण कर्मचारी परेशान होते हैं। अत: संघ सार्थक एप हाजिरी से मुक्त करने का विशेष अनुरोध कर ता है। इसके अलावा शिक्षा/स्वास्थ्य/ मलेरिया समेत विभिन्न विभागों में लंबित वेतन मान का लाभ देकर एरियर भुगतान किए जाने की संघ पुरजोर मांग करता है। उक्त समस्याओं का अविलंब निराकरण किए जाने हेतु कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह भदौरिया देवेंद्र दुबे प्रदेश कार्य समिति सदस्य अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव सचिव सुनील कुमार आर्य अन्य पदाधिकारी बलबीर सिंह परमार धनीराम कुशवाह प्रियदर्शी शर्मा गणेश पचौरी समेत सैकड़ों की संख्या में मजदूर संघ कार्यकर्ता एवं आउट सोर्स कर्मचारी शामिल रहे।