लैंगिक समानता पर सेमिनार आयोजित
Apr 23 2026
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा नारी वंदन अभिनंदन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लैंगिक समानता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की प्राध्यापक श्रीमती ममता शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रोफेसर कुसुम भदोरिया ने की।
सेमीनार में श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं और पुरुषों को शिक्षा स्वास्थ्य कार्य स्थल और निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान अधिकार प्रदान करता है। यह एक मौलिक अधिकार भी है जो रूढि़वादिता को खत्म करता है। प्रोफेसर कुसुम भदोरिया ने कहा कि आज हमारे यहां समान कार्य के लिए समान वेतन मिल रहा है जो सामाजिक आर्थिक प्रगति का सूचक है शासन ने लैंगिक आधार पर होने वाले रूढि़वादी व्यवहार और हिंसा कार्य स्थल पर उत्पीडऩ समाप्त करना है। कार्यक्रम में प्रोफेसर विभा दुर्रवा प्रोफेसर रवि रंजन डॉ दीपक शर्मा शशि कला राठौड़ मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश ने किया आभार डॉक्टर ज्योत्सना राजपूत ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









