कबीर भाई ने मन प्रबंधन एवं स्व प्रबंधन पर टिप्स दिए
Apr 23 2026
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा सुप्रीम कंपनी एवं स्टेट बैंक ऑ$फ इंडिया मालनपुर में मन प्रबंधन एवं स्व प्रबंधन पर टिप्स दिए गए। इस प्रशिक्षण को कराने के लिए दिल्ली से प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार कबीर भाई पहुंचे। कबीर भाई ने बताया वर्तमान समय व्यक्ति को कारोबार करते हुए तनाव हो ही जाता है। जिसके लिए विचारों को सकारात्मक बनाया जाए एवं कार्य करते हुए बीच-बीच में कुछ देर के लिए मन को शांत करें और फिर से कार्य करना शुरू करें। तो उसमें बड़ी ही ऊर्जा मिलती है। हर कार्य मुझे ही करना है की चिंता ना करें। जितना कार्य मिला है उतना कार्य पूरा करने का संकल्प लें। इस प्रकार छोटे-छोटे कार्य पूरा करते-करते हमारा हर कार्य संभव हो जाता है। इस प्रकार के और भी कई टिप्स उपयोग में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को दिए गए। अंत में ब्रह्माकुमार महेश भाई ने परमात्मा का ध्यान कराके सच्चे मन की शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, अंजलि बहन, ज्योति बहन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









