हिमांशु उपाध्याय को महिला सशक्तिकरण परियोजना की जिम्मेदारी

Apr 20 2026

ग्वालियर। सामाजिक विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हिमांशु उपाध्याय ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान में परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। यह महिला सशक्तिकरण परियोजना ग्वालियर, विदिशा, दमोह एवं बैतूल जिलों में संचालित की जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि जो महिलाएं डिजिटल साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩा चाहती हैं, वे इस परियोजना से जुडक़र अपने भविष्य को सशक्त बना सकती हैं।