चलती इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, परिवार ने बमुश्किल बचाई जान
Apr 20 2026
ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र में विगत देर रात एक चलती इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। आमखो रोड पर हुई इस घटना में कार में सवार एक परिवार ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में यह दृश्य कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार धू-धू कर जल रही है और आसपास खड़े लोग सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति को देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह एक इलेक्ट्रिक गाड़ी थी जिसमें अचानक आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि, कार में आग लगने के दौरान सडक़ पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









