विधायक प्रीमियर लीग एक मई से तैयारियां पूर्ण, 22 अप्रैल तक जमा होंगे फार्म

Apr 20 2026

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई से एमएलबी कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 19 वार्डो की टीमें भाग लेंगी। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल को शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी ग्वालियर पर किये जा सकेंगे।
वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट की जानकारी देते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्कूटी दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही सभी टीमों के खिलाडिय़ों को आयोजन समिति द्वारा टी-शर्ट प्रदान की जायेगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 मई को शाम 6 बजे एमएलबी कॉलेज के मैदान पर होगा।