जेसीआई ग्वालियर मेट्रो ने जीता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला
Apr 20 2026
ग्वालियर। फूलबाग मैदान पर जेसीआई ग्वालियर मेट्रो और राइजिंग स्टार के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खेल भावना, आपसी भाईचारे और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया।
बेहतरीन रणनीति और शानदार टीम वर्क की बदौलत जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की टीम विजेता रही। मैच के समापन पर कप्तान प्रशांत माथुर को उनकी टीम की शानदार जीत के लिए विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि ‘ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य केवल हार-जीत नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच टीम वर्क और नई ऊर्जा का संचार करना है। व्यस्त जीवनशैली के बीच खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रखते हैं।‘अंत में अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के सुधीर त्रिपाठी ने दोनों जेसीस टीम को बधाई दी एव कहा ऐसे मैत्री पूर्ण मैच होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









