परशुराम जयंती पर निकला चल समारोह

Apr 20 2026

ग्वालियर। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में भी भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई। फूलबाग से परशुराम चौक थाटीपुर तक चल समारोह निकाला गया। हजारों की संख्या में सनातनी शामिल हुए।
चल समारोह में भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ महात्मा संत स्वामी आनंद स्वरूप, सतीश गोस्वामी बोरेश्वर धाम, गौरव कृष्ण शास्त्री रथ पर सवार थे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाललाल गोयल, राजेंद्र शर्मा, राजेश नायक, जयवीर भारद्वाज, संदीप तिवारी, राजेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों जगह चल समारोह का स्वागत किया गया। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अक्षय तृतीया के अवसर पर भी लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान चक्रधर के दर्शन किए। चल समारोह शहर के फूलबाग मैदान से शुरू हुआ, जो फूलबाग चौपाटी, सिंधिया कन्या विद्यालय, पड़ाव तिराहा, तानसेन चौराहा और गांधी रोड से होते हुए आकाशवाणी चौराहा पहुंचा, जहां से यह परशुराम चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर अवनीश शर्मा, शुभम चौधरी, विक्की उपाध्याय, विवेक दुबे, अभी शुक्ला, ऋषभ शर्मा, सुमित शर्मा, आशु शर्मा, आयुष शर्मा, आदर्श नायक, वैभव शर्मा सहित हजारों सनातनी उपस्थित रहें। सभी ने भगवान श्री परशुराम जी की आरती कर विश्व में सुख, शांति, संपन्नता की कामना की।