गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन: लिंक्डइन एवं रिज्यूमे मास्टरक्लास का आयोजन
Apr 20 2026
लियर। युवाओं को करियर के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा ‘रिज्यूमे एवं लिंक्डइन मास्टरक्लास’ का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। कार्यक्रम में बैंगलोर से आए करियर विशेषज्ञ ललित रावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ललित रावत ने प्रतिभागियों को एक प्रभावी एवं आकर्षक रिज्यूमे तैयार करने के साथ-साथ लिंक्डइन प्रोफाइल को प्रोफेशनल तरीके से प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति युवाओं के लिए करियर के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही उन्होंने नेटवर्किंग स्किल्स को सफलता की कुंजी बताया। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार बनाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन पियूष नरवरिया ने एवं संयोजन खुशी सोनी ने उत्कृष्ट रूप से संभाला।
इस अवसर पर संस्था कीं हर्षिता यादव, अनीस जैन, राज शर्मा, हेमंत टुंडेलकर, अंकित राठौड़, साक्षी सोनकर, मानव शर्मा, अर्पित शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









