स्लम किड्स को किताबें, पेन पेंसिल, वाटर बोतल एवं ड्राइंग पुस्तक दी
Apr 20 2026
ग्वालियर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रोटरी क्लब ग्वालियर के सदस्यगण अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा,भी कुछ इसी नई सोच, नये इरादे एवं नये-नये उपहारों के साथ सिटी सेंटर एकेडमी में स्लम किड्स के बीच पधारे। सभी बच्चों को शशि चांदिल, पंकज मित्तल, धीरेन्द्र चौहान, अभय सेंगर द्वारा किताबें, पेन पेंसिल, वाटर बोतल एवं ड्राइंग पुस्तक दी गई। कार्यक्रम में सभी बच्चों के लिये नाश्ते का प्रबन्ध विशाल कटारिया के द्वारा किया गया। लगभग 60 से ज्यादा बच्चों इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसके अतिरिक्त सिटी सेंटर एकेडमी मैनेजमेंट टीम से आरती, मोहित, श्राव्ती, श्रष्टि उपस्थित रहे। इस तरह सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये बच्चों के संडे को सुपर हिट संडे बनाकर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। अंत में संगठन के सीनियर सदस्य रामा पाण्डेय द्वारा सभी स्पोंसर्स एवं सहयोगी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









