सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कक्षा 10-12 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Apr 19 2026

ग्वालियर। 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में निजी स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है हर साल की अपेक्षा इस वर्ष भी बेटियां आगे रही इस खुशी के पल को साझा करते हुय छात्र-छात्राओं ने अपने आगामी लक्ष्य के विषय में बताया कि इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है तो किसी ने सिविल सर्विस तो किसी ने डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने की बात कही। यह मौका था झांसी रोड़ नाका चंद्रवंदनी स्थित सरिता कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का जहां रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें संचालक भगत सिंह कुशवाह व श्रीमती योगिता ने बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा भी मौजूद रहे उन्होंने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
आपको बता दे कि विगत 35 वर्षों से संचालित इस विद्यालय ने कही मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों ने अपने स्कूल टीचर व परिजनों का नाम रौशन किया है जिसमें 12 वी की छात्रा वैष्णवी झा पुत्री मनोज झा ने विद्यालय में 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 1 रैंक के साथ टॉप किया है, रश्मि बघेल पुत्री पंजाब सिंह बघेल ने 87.4 अंक प्राप्त कर सेकेंड स्थान एवं हर्षल झा पुत्री सोनू झा ने 86.6 अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 10 वीं के मेधावी छात्र छात्राएं 
10 वीं कक्षा में आयुष तिवारी पुत्र मनोज तिवारी ने 96.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में 1 रैंक के साथ टॉप किया इसके अलावा कृष्णा शर्मा पुत्र नरेश शर्मा 94.8अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं ऋषभ चौहान पुत्र हरिओम चौहान 93.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे इन छात्रों के अलावा उन सभी छात्रों का भी सम्मान किया गया जो इस वर्ष उत्तीर्ण हुए है।
सम्मान समारोह में बच्चों ने अपने अध्यापकों भानु प्रकाश वर्मा, अनिल प्रजापति सहित सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया