कैंसर चिकित्सालय में 'लैंगिक संवेदीकरण और पॉश अधिनियमÓ पर सेमिनार का आयोजित
Apr 19 2026
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के शीतला सहाय सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'लैंगिक संवेदीकरण एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियमÓ रहा। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य वक्ता और सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। सेमिनार में कैंसर चिकित्सालय एवम शोध संस्थान के डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारीगड, स्नातकोत्तर नर्सिंग महाविद्यालय एवम कालेज औफ लाएफ साइन्सेज के छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भावना त्रिपाठी अधिवक्ता ने जेंडर सेंसिटाइजेशन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि समाज और कार्यस्थल पर समानता का भाव रखना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने पॉश अधिनियम के कानूनी पहलुओं, कार्यस्थल पर सुरक्षा के नियमों और अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, ताकि भविष्य के प्रोफेशनल अपनी सुरक्षा और गरिमा के प्रति जागरूक रह सकें।
इस अवसर पर कैंसर चिकित्सालय के संचालक डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के विषयों पर चर्चा को समय की मांग बताया। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण ही संस्थान की उन्नति का आधार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे इन नैतिक और कानूनी मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
सेमिनार के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें भावना त्रिपाठी अधिवक्ता ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. गुन्जन श्रीवास्तव, डॉ. दीपाल सिंह राजपूत, डाक्टर ओपी शुक्ला और संस्थान के सभी प्राध्यापक, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









