जस्टिस पीएन भगवती मेमोरियल इंटर कॉलेज मूटकोर्ट प्रतियोगिता हुई
Apr 19 2026
ग्वालियर। महत्मा गांधी कॉलेज ऑफ लॉ में दो दिवसीय 'जस्टिस पीएन भगवती मेमोरियल इंटर कॉलेज मूटकोर्ट प्रतियोगिताÓ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया और अपने विधिक ज्ञान, तर्कशक्ति एवं वकालती कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कुल पाँच चरणों—प्रीलिम्स-1, प्रीलिम्स-2, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा फाइनल राउंड—में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
फाइनल राउंड में निर्णायक मंडल में राजू राम,आदित्य श्रीवास्तव, मीनाक्षी त्रिपाठी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं सुप्रीम कोर्ट तथा उच्च न्यायालयों के अनुभवी अधिवक्ताओं ने भी प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में निर्णायक की भूमिका निभाई।
दूसरे दिन प्रमाण वितरण पत्र एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीपी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधि के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्रों के व्यावहारिक विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस सफल आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं पेशेवर दक्षता को भी सुदृढ़ किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के निदेशक चंद्रपताप सिंह सिकरवार के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. एसपीएस राघव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक प्रो. अंकिता सिंह कुशवाह एवं सह-संयोजक प्रो. नौवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ महेंद्र कुमार, डॉ विमला प्रजापति, डॉ रुबी गप्ता, डॉ. श्रद्धा सोम सिंह, प्रो. सौम्या गुप्ता, प्रो. गिरिराज शर्मा का विशेषयोगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









