डॉ गोहदकर की स्मृति में संगीत संध्या आज
Apr 18 2026
ग्वालियर। ग्वालियर घराने के मूर्धन्य संगीतज्ञ एवं गायनाचार्य श्रद्धेय पण्डित प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर की स्मृति में ‘नादाधीन जगद्गुरु रागायन संगीत सभा’ का आयोजन 19 अप्रैल रविवार को सायं 6 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी में आयोजित होगा। आयोजन की अध्यक्षता सद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के स्वामी रामसेवक दास द्वारा की जाएगी।
संगीत सभा में प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें डॉ. स्वप्ना मराठे (गायन), पं. श्रीराम उमड़ेकर (सितार) एवं श्रीमती स्मिता दामले मोकाशी (गायन) प्रमुख हैं। साज-संगति में संजय राठौर, पांडुरंग तैलंग, विवेक जैन, सुजल जैन तथा अक्षत मिश्रा सहयोग देंगे। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद द्वारा किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









