भगवान परशुराम का विशाल चल समारोह एवं महाआरती 19 अप्रैल को
Apr 18 2026
ग्वालियर। भगवान विष्णु के छटवें अवतार सृजन और शौर्य के प्रतीक भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को शाम 4 बजे फूलबाग मैदान से विशाल चल समारोह प्रारंभ होगा जो परशुराम चौक, ठाटीपुर, ग्वालियर पर महाआरती के साथ सम्पन्न होगा। समस्त सनातनी बंधुओं द्वारा आयोजित भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य चल समारोह एवं महाआरती में सभी ग्वालियर वासियों को आयोजन समिति ने सपरिवार आमंत्रित कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
आयोजन समिति का सभी सनातनी बन्धुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह एवं महाआरती में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य बनायें और आग्रह किया कि भव्य चल समारोह-महाआरती के उपरांत हम सब ग्वालियरवासी समरस भाव से समरसता भोज ग्रहण कर समाज में भाईचारा का संदेश अवश्य दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









