स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शासकीय डिजिटल लाइब्रेरी का भ्रमण किया

Apr 18 2026

ग्वालियर। रामश्री किड्स स्कूल के छात्र-छात्राओ ने शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय (डिजिटल लाइब्रेरी) का भ्रमण कर पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझा। रामश्री किड्स स्कूल के 70 छात्र-छात्राओ ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस ग्रुप मे स्कूल का अन्य स्टाफ भी शामिल रहा। पुस्तकालय का जीवन मे क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय मे किताबे किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी की जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
भ्रमण के दौरान पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी ने छात्र-छात्राओ को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी, जिसमे पुस्तकालय मे दी जाने वाली सूचना सेवा, आरएफआईडी गेट्स, बुक शॉर्टिंग मशीन, कॉम्प्टीशन कॉर्नर, लैप्पी लैब, डिजीटल स्त्रोत, कम्प्यूटर लैब, किड्स जोन, इश्यू रिर्टन कियोस्क सहित पुस्तकालय में दी जाने वाली 40 प्रकार की सेवायों के बारे में बताया, साथ ही पुस्तकालय की सदस्यता तथा इससे कैसे जुड़ा जा सकता हैं इसके बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रंथपाल श्रीमती पूजा साहू, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा सहित पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित थे, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।