सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. अनुपम दास की ओपीडी एवं मीडिया इंटरैक्शन आयोजित
Apr 18 2026
ग्वालियर। सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. अनुपम दास द्वारा ग्वालियर में आयोजित ओपीडी एवं मीडिया इंटरैक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय मरीजों ने भाग लिया और अपनी हृदय संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुपम दास ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उन्होंने हृदय रोग के लक्षण और समय पर सर्जरी के महत्व पर विशेष रूप से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, जल्दी थकान, धडक़न तेज होना जैसे लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और जरूरत पडऩे पर सर्जरी करवाने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।
मीडिया से बातचीत में डॉ. अनुपम दास ने आधुनिक हृदय सर्जरी तकनीकों, मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं और जटिल हृदय रोगों के सफल उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर सही निदान और उपचार से गंभीर हृदय रोगों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम ने ग्वालियर के लोगों को एक अनुभवी हृदय सर्जन से सीधे जुडऩे का अवसर प्रदान किया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरणा मिली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









