गर्मी का प्रकोप बढ़ा, लू से बचने चेहरे पर कपड़ा बांध रहे लोग
Apr 18 2026
ग्वालियर। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान की ओर से लगातार आ रही तेज और गर्म हवाओं ने ग्वालियर शहर के हालात और भी खराब कर दिए हैं। तेज धूप, गर्म हवा से लोग बेहाल हो रहे हैं। इस कारण दोपहर 12 बजे के बाद लोग बाहर कम ही निकल रहे हैं। इससे पहले भी वाहन या पैदल निकलने वाले लोग अपने शरीर को पूरी आस्तीन के कपड़ों से ढंककर निकल रहे हैं। साथ ही आंखों पर चश्मा, चेहरे पर कपड़ा बांधकर तेज धूप से अपने शरीर को बचा रहे हैं। तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव वाली जगह का सहारा ले रहे हैं।
शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल से जून तक लू का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए धूप में कम निकलें और सिर-चेहरा ढंककर ही बाहर जाएं। शरीर में पानी और नमक की कमी से लू लग सकती है, इसलिए अधिक पानी और तरल पदार्थ लें। तेज बुखार, चक्कर, उल्टी, कमजोरी और पसीना न आना लू लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत छायादार स्थान पर ले जाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के इलाकों से लगातार आ रही गर्म हवाओं के चलते आने वाले दिनों में शहर का तापमान और भी बढऩे वाला है। जिससे तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियम पर पहुंच सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









