सौम्या खरे ने किया बाल्मिक समाज का नाम रोशन

Apr 18 2026

ग्वालियर। बाल्मिक समाज की बेटी कुमारी सौम्या खरे पुत्री पदम खरे  निवासी पनिहार ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 78'04 अंक प्राप्त किए है। बिटिया की उस उपलब्धि से परिवार एवं समाज में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश महा बाल्मिक पंचायत ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष करण राज खरे सहित मध्य प्रदेश महा बाल्मिक पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष सेतु नरवारे, संस्थापक सदस्य विशाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण गौहर, ग्वालियर जिला अध्यक्ष बसु बांगडे ने कुमारी सौम्या खरे के निज निवास ग्राम पनिहार में जाकर बेटी को शुभकामनाएं बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना देकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दाडेगा। जैसे कि आज हमारी बाल्मिक समाज की बेटी ने बाल्मिक समाज का नाम रोशन किया।