कृष्णा मित्तल ने 10वीं में किया शानदार प्रदर्शन

Apr 17 2026

ग्वालियर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम में शहर के छात्र कृष मित्तल ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल लश्कर के छात्र कृष ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
प्राप्त अंकों के अनुसार कृष को अंग्रेजी में 87, संस्कृत में 96, गणित में 94, विज्ञान में 99 और सामाजिक विज्ञान में 93 अंक मिले हैं। वहीं अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी उन्होंने 99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।