जल ही जीवन का आधार:धर्मेन्द्र दीक्षित

Apr 17 2026

ग्वालियर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा  विकासखंड मुरार के ग्राम सुपावली में दो  जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया, ताकि राहगीरों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ व शीतल जल मिल सके।
इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित, विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति बाजपेई एवं रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहें तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी ने शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान से ग्रामीणजनों को अवगत कराया।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र जाटव, सचिव मायाराम जाटव, मेन्टर उर्मिला कुशवाह, राहुल पंडित, जीवन बाथम, गिरीश जैन, दशरथ सिंह शर्मा, गोपाल लहरिया, कैलाश शर्मा, केशव सिंह जाटव, रणजीत सिंह, भीमसेन, गजेंद्र सिंह परिहार, मोहन सिंह कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह परिहार, अमित मण्डेलिया, आदित्य बाथम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।