‘नारी शक्ति वंदन’ को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Apr 16 2026

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं को इस विषय पर जानकारी प्रदान की गई राजनीति विज्ञान की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कुसुम भदौरिया ने बताया कि नागरिक शक्ति वंदन अधिनियम (106 वां संविधान संशोधन) भारत की ससद राज्य और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत (एक तिहाई) सीटें आरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कानून है जिसका उद्देश्य निर्णय लेने वाले संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बैठक लैंगिक समानता सुनिश्चित करना है यह आरक्षण 15 वर्षों तक मान्य रहेगा प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश उसने बताया कि लोकसभा राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षित होंगी यह कानून परिसीमन प्रक्रिया के बाद लागू होगा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है इसको 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की संभावना है इस दौरान प्रोफेसर रवि रंजन प्रोफेसर विभाग एवं प्रोफेसर दीपक शर्मा मौजूद थे।