बंगाली समाज ने बंगला नव वर्ष पोहिला वैशाख मनाया, स्मारिका विमोचन किया

Apr 16 2026

ग्वालियर। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन (बीएससीए) सेंट्रल ग्वालियर द्वारा एक निजी होटल में बंगला नव वर्ष पोहिला वैशाख बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
बीएससीए के उपाध्यक्ष केडी बिस्वास ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, कविता पाठ एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा अपनी प्रतिष्ठित स्मारिका सृष्टि के 33वें संस्करण का भी विधिवत विमोचन किया गया, जो संस्था की सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह आयोजन ग्वालियर में बंगाली समाज की सांस्कृतिक एकता एवं समृद्ध परंपरा का सुंदर उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में एसोसिएशन केतपन कुमार दास, शैलेन्द्र नाथ दत्ता, अशोक घोष, बादल बोस, मृणाल कांति रॉय, प्रवीर मित्रा, विभाष डे, रूपेंद्र सरकार, संजय मजूमदार, जयंतो बिस्वास, जॉय बैनर्जी, अवीक मजूमदार,श्रीमती निवेदिता बनर्जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।