दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति ने स्वर्ग सदन आश्रम में वाटर कूलर भेंट किया

Apr 16 2026

ग्वालियर। श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति ने समाज सेवा के अंतर्गत स्वर्ग सदन आश्रम में एक वाटर कूलर भेंट कर आश्रम वासियों को भोजन कराया गया। साथ ही जिन आश्रमवासियों का अप्रेल माह में जन्मदिन होता है, उनका केक कटवाकर और माला पहना कर उनका जन्मदिन मनाया कर और आश्रम के लिए 11 फलदार पौधे वितरित किये। इस पुण्य सेवा कार्य में प्रिया भदौरिया, साधना कुशवाह, साधना कुशवाह, ममता कुशवाह, सुजाता संग्राम सिंह, रश्मि सिंह ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में विनीता कुशवाह, गीता सिंह गौर, डॉली भदौरिया, मीना भदौरिया, रेखा भदौरिया, माधुरी चौहान, अंजू सिंह, मोनिका भदौरिया, माधवी सिंह, कीर्ति तोमर उपस्थित रहीं।