लायंस क्लब एक्सीलेंसी ने 151 महिलाओं को सम्मानित किया

Apr 16 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब एक्सीलेंसी ग्वालियर द्वारा एक गरिमामय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी कृष्णामृतानंद सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम, स्वामी पीठाधीश्वर महंत रामसेवक दास महाराज, विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती मंजू भाजपा महिला प्रदेश कार्य समिति, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर, डॉ. मनोज कौरव, हरिओम गौतम, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती रेशु राजावत जिला मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा एवं सुश्री विजेता सिंह चौहान नोडल अधिकारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालनधर्मेंद्र ख्याति सेंगर एवं सुश्री श्रेया गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब एक्सीलेंसी के पूनम परिहार, कौशलेंद्र सिंह कौरव, राजीव मित्तल, विकास गोयल, कपिल अग्रवाल, आशीष चौहान आदि उपस्थित रहे।